
भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में भारत को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी गई। इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ अहमदाबाद को ‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स’ का आधिकारिक होस्ट घोषित किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने 2030 गेम्स के लिए एक मजबूत और आधुनिक विजन पेश किया था, जिसकी आधारशिला ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ही रखी गई थी। इस प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और भारत पहले से ही मेजबानी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। आज इस पर अंतिम मुहर लग गई है।
गौरतलब है कि भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। 2030 में एक बार फिर देश विश्व स्तरीय खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, जिससे भारत दूसरी बार CWG होस्ट करने वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।
जानकारों के अनुसार अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं, आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बेहतर कनेक्टिविटी का विस्तृत खाका पेश किया गया, जिसे कॉमनवेल्थ फेडरेशन ने सराहा।
इस आयोजन से न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत में खेल पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों और खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................








2 Responses
wus3eh
278dkv