
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर संरक्षण में
रामनगर क्षेत्र में झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।
यह कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन तथा मनोज कत्याल के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 16 अप्रैल 2026 को पीरूमदारा क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने की घटना के बाद थाना रामनगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने करीब 60–70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच के बाद 25 अप्रैल 2026 को चौधरी ढाबा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टूटा हुआ मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने झपटमारी की वारदात को स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







