हल्द्वानी में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान: अधिकारियों को सख्त निर्देश, रेस्क्यू और पुनर्वास पर जोर

SHARE:

हल्द्वानी में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान: अधिकारियों को सख्त निर्देश, रेस्क्यू और पुनर्वास पर जोर

हल्द्वानी। उप श्रम आयुक्त कार्यालय हल्द्वानी के सभागार में उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
समीक्षा के दौरान सदस्य द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर चिन्हीकरण, रेस्क्यू और पुनर्वास जैसी प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
विशेष रूप से कूड़ा बीनने वाले, गुब्बारे व पेन बेचने वाले तथा भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें बाल श्रम से मुक्त कर मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया।
सदस्य ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाने तथा जागरूकता के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जनपद में इस दिशा में कार्य कर रहे सक्रिय लोगों को जिला टास्क फोर्स से जोड़ने पर भी बल दिया गया।
बैठक में उप श्रम आयुक्त कमल जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *