साइबर ठगी से बचें: APK फाइल, फर्जी लिंक और लोन ऐप से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता — नैनीताल पुलिस की बड़ी चेतावनी

SHARE:

साइबर ठगी से बचें: APK फाइल, फर्जी लिंक और लोन ऐप से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता — नैनीताल पुलिस की बड़ी चेतावनी

नैनीताल। जनपद पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बैंक खाते को खाली कर सकती है, इसलिए मोबाइल फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
नैनीताल पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से चालान, शादी कार्ड, बैंक अपडेट, बिजली बिल आदि के नाम पर भेजी जाने वाली APK फाइलें मोबाइल हैक कर सकती हैं। ऐसी फाइल डाउनलोड करते ही साइबर ठग मोबाइल और बैंक खाते तक पहुंच बना सकते हैं।
पुलिस ने यह भी कहा कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाले हर कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें। कई बार साइबर अपराधी फर्जी नंबर डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी बैंक या कंपनी का नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें।
इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बंद होने, KYC अपडेट या बैंक सेवा बंद करने के नाम पर आने वाले कॉल से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है। कोई भी बैंक कर्मचारी फोन पर OTP, CVV, UPI PIN या स्क्रीन शेयरिंग की जानकारी नहीं मांगता।
नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और Twitter पर दिखने वाले भारी डिस्काउंट वाले विज्ञापनों और फर्जी शॉपिंग लिंक से भी सतर्क रहने को कहा है। केवल Verified App और विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
पुलिस ने अनजान Loan App डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी है। कई फर्जी ऐप मोबाइल डेटा, फोटो और कॉन्टैक्ट चोरी कर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस ने OTP, CVV, UPI PIN साझा न करने, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
नैनीताल पुलिस ने कहा कि “सतर्क नागरिक ही साइबर अपराध पर सबसे बड़ा प्रहार है।”

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *