हल्द्वानी में कच्ची शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच शराब बरामद

SHARE:

हल्द्वानी में कच्ची शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच शराब बरामद

हल्द्वानी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौलागेट और शांतिपुरी बिंदुखत्ता क्षेत्र में घेराबंदी कर कुल 360 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *