वैश्विक संकट के बीच SSP Nainital की अनूठी पहल

SHARE:

वैश्विक संकट के बीच SSP Nainital की अनूठी पहल

बाइक से निकले एसएसपी, जनता को दिया ईंधन बचाने और राष्ट्रहित का संदेश
वैश्विक स्तर पर बढ़ते ईंधन संकट और संसाधनों पर दबाव के बीच नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए बड़े वाहनों का उपयोग सीमित कर मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण किया।
एसएसपी नैनीताल ने इस पहल के माध्यम से आमजन को ईंधन संरक्षण, कार-पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जागरूक आदतें भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और राष्ट्रीय संसाधनों के संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है।
नैनीताल पुलिस द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
“सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित — नैनीताल पुलिस सदैव तत्पर”

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *