नैनीताल बना प्रदेश में नंबर-1: ग्राम्य गौ सेवक योजना में बड़ी उपलब्धि, गौवंश सुरक्षा पर सख्त हुए राजेन्द्र अन्थवाल

SHARE:

नैनीताल बना प्रदेश में नंबर-1: ग्राम्य गौ सेवक योजना में बड़ी उपलब्धि, गौवंश सुरक्षा पर सख्त हुए राजेन्द्र अन्थवाल

हल्द्वानी, 21 मई 2026। उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में पशु क्रूरता निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में निराश्रित गौवंश की समस्या, गौशालाओं के संचालन और गौवंश के प्रति अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत 5 निराश्रित पशुओं की देखरेख पर प्रतिदिन 80 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मदद मिल रही है।
बैठक में जनपद के सभी आठ विकास खण्डों में गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि गौलापार, चोरगलिया, कैंचीधाम और मालधनचौड़ क्षेत्रों में गौशालाओं के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया प्राथमिकता से चल रही है।
अध्यक्ष अन्थवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौवंश के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग से भी गौवंश से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में बच्चों को गाय के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। पर्वतीय क्षेत्रों के 54 लोगों का चयन किया गया है, जिनमें से 24 लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सीओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी और गौशाला संचालक मौजूद रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई