कैंची धाम जाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी! नियम तोड़ने पर 12 बाइक टैक्सी वाहन सीज

SHARE:

कैंची धाम जाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी! नियम तोड़ने पर 12 बाइक टैक्सी वाहन सीज

नैनीताल, 04 जून 2026। पर्यटन सीजन के दौरान कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात नियमों और निर्धारित ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस द्वारा पहले ही दोपहिया टैक्सी संचालकों को निर्देश जारी किए गए थे कि उनके टैक्सी वाहन कैंची धाम और भवाली क्षेत्र की ओर संचालित नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते पाए गए।
गुरुवार को यातायात निरीक्षक भवाली महेश चन्द्रा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक प्लान का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। सभी वाहनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में जमा कराया गया है।
नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कैंची धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई