कैंची धाम में आस्था का महासंगम: बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सुबह 5 बजे खुले कपाट

SHARE:

 

कैंची धाम में आस्था का महासंगम: बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सुबह 5 बजे खुले कपाट

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में रविवार सुबह आस्था का अद्भुत महासंगम देखने को मिला। बाबा नीब करौरी महाराज जी के स्थापना दिवस पर प्रातः 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश मार्ग और दर्शन पथ पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कैंची धाम पहुंचे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के साथ व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, अपनी बारी का इंतजार करने तथा पुलिस एवं स्वयंसेवकों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यातायात को सुचारू रखने के लिए निर्धारित रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई