नैनीताल के खुर्पाताल रोड पर बड़ा हादसा, 29 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

SHARE:

नैनीताल के खुर्पाताल रोड पर बड़ा हादसा, 29 यात्रियों से भरी टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरी, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल, 18 जून 2026। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र स्थित खुर्पाताल रोड पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेरठ से आए यात्रियों से भरी फोर्स टेम्पो ट्रैवलर (UP-15 FT-6795) सड़क से लगभग 20-25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, वाहन में चालक समेत कुल 29 लोग सवार थे। पुलिस और बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं नाजरीन (32 वर्ष) और फरद बेगम (40 वर्ष), दोनों निवासी मेरठ, को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के सहयोग और पुलिस-SDRF की त्वरित कार्रवाई से कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई