NEET परीक्षा से पहले एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस, होटल-ढाबों की सघन जांच, 11 वाहन सीज

SHARE:

NEET परीक्षा से पहले एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस, होटल-ढाबों की सघन जांच, 11 वाहन सीज

हल्द्वानी/नैनीताल, 20 जून 2026। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे।
परीक्षा से पूर्व पुलिस ने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट्स, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 161 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 61 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई करते हुए ₹16,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जनपदभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 332 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 2 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) निलंबन के लिए भेजे गए। वाहन चेकिंग के दौरान कुल ₹66,500 का संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
नैनीताल पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटल-ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई