हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: KVM स्कूल परिसर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
हल्द्वानी। हीरा नगर स्थित KVM स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से पार्किंग में खड़ी दो बसें और एक जनरेटर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण वेल्डिंग कार्य के दौरान निकली चिंगारी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग की तत्परता से आग को आसपास की संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







