ऑपरेशन प्रहार का असर: मुक्तेश्वर पुलिस ने दबोचा कोर्ट से फरार वारंटी, घर से हुई गिरफ्तारी

SHARE:

ऑपरेशन प्रहार का असर: मुक्तेश्वर पुलिस ने दबोचा कोर्ट से फरार वारंटी, घर से हुई गिरफ्तारी

मुक्तेश्वर। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मुक्तेश्वर उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में तारा सिंह (39 वर्ष) पुत्र बच्ची सिंह निवासी कौल, तहसील धारी, जनपद नैनीताल को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 55/2026, धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय नैनीताल में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज और कांस्टेबल जयवीर सिंह शामिल रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई