टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, मल्लीताल पुलिस ने चोरी की अवेंजर बाइक समेत दबोचा
नैनीताल: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मल्लीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी कर फरार हुए एक शातिर आरोपी को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी पुष्कर आर्या की बाइक को आरोपी ने किराये पर लेने के बाद टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर लेकर फरार हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच में आरोपी की पहचान विजय सिंह राणा (23 वर्ष), निवासी द्वाराहाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जून 2026 को बारापत्थर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई Avenger बाइक (UK04TB6551) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







