टीपीनगर में घर का ताला तोड़कर चोरी का खुलासा, पानी की मोटर-गीजर समेत सामान बरामद; 2 गिरफ्तार, 2 किशोर भी पकड़े

SHARE:

टीपीनगर में घर का ताला तोड़कर चोरी का खुलासा, पानी की मोटर-गीजर समेत सामान बरामद; 2 गिरफ्तार, 2 किशोर भी पकड़े

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, गीजर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां चोरी करने के मामले का हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने करन और कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि विवादित किशोरों को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की रात टीपीनगर चौकी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। मामले में शिकायत के आधार पर 13 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 74/26 दर्ज की गई।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने 13 अगस्त को करन सहित दो विधि विवादित किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 गीजर, 02 पानी की मोटर, बिजली की तारें और नल की टोंटियां बरामद कीं। जांच में सामने आया कि चोरी का कुछ सामान नल की टोंटियां कबाड़ी सुरेन्द्र कुमार को बेचा गया था। पुलिस ने उसे भी 14 अगस्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करन और सुरेन्द्र कुमार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दोनों विधि विवादित किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। उनकी वास्तविक आयु के निर्धारण के लिए चिकित्सकीय आयु परीक्षण की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
बरामद सामान
01 गीजर
02 पानी की मोटर
बिजली की तारें
नल की टोंटियां

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई