मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SP ने निकाला फ्लैग मार्च; मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नैनीताल। 18 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महोत्सव के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं संचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च मेला परिसर, रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, फ्लैट्स मैदान, भोटिया मार्केट, मस्जिद तिराहा और घोड़ा स्टैंड सहित प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा।
इस दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
वहीं, एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने मेला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी ग्रिड, खोया-पाया केंद्र और संचार व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा निगरानी एवं आपात स्थिति में बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों से अपील की है कि महोत्सव के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







