हल्द्वानी में नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.39 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

SHARE:

 

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.39 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। “Drug Free Devbhoomi” अभियान और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेशों एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने मौके पर युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मौ. फूलबाबू पुत्र मौ. सलीम, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
बरामदगी:
3.39 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक जगवीर सिंह
हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह
कांस्टेबल दिलशाद अहमद
नैनीताल पुलिस के अनुसार “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई