नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में, मां नंदा देवी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

SHARE:

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव 2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस

नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में, मां नंदा देवी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अल्मोड़ा। नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित मां नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार मुस्तैद है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर
मां नंदा देवी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा प्रमुख मेला स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस टीमें लगातार ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने में जुटी हैं।
मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और पिकेट ड्यूटी भी लगातार संचालित की जा रही है। अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
CCTV कैमरों से कंट्रोल रूम की लगातार निगरानी
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए CCTV कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
सीओ और प्रभारी निरीक्षक लगातार कर रहे भ्रमण
सीओ अल्मोड़ा श्रीमती भावना कैंथोला एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चंद्र उपाध्याय द्वारा लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अल्मोड़ा पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील
अल्मोड़ा पुलिस ने मां नंदा देवी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धैर्य और सावधानी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी या डायल 112 पर देने की अपील की गई है।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था जारी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई