नैनीताल में वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, कैंची धाम-भवाली में एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने लिया जायजा

SHARE:

नैनीताल में वीकेंड ट्रैफिक व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मी और कैंची धाम-भवाली में यातायात का जायजा लेते एसपी क्राइम ट्रैफिक

नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। वीकेंड के चलते नैनीताल जनपद में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस जवान सुबह से ही अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात होकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में जुटे हैं।

कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी

पर्यटकों और श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र में स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वीकेंड ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान प्रभावी ढंग से लागू हो और पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े।
राजपत्रित अधिकारी भी संभाल रहे यातायात व्यवस्था
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी भी विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्वाइंटों पर मुस्तैद रहकर यातायात संचालन एवं आवश्यकतानुसार डायवर्जन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं

पर्यटकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का ही पालन करें तथा निर्धारित मार्गों और डायवर्जन का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक प्लान का पालन करने से यातायात व्यवस्था सुचारु रहने के साथ ही लोगों की यात्रा भी सुरक्षित और सुगम होगी।
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “आपकी सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता” है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

सबसे ज्यादा पड़ गई