
हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। निर्माणाधीन भवन में तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर और CCTV कैमरे का एडॉप्टर लूटकर ले जाने वाले 4 अभियुक्तों को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
घटना दिनांक 06 नवंबर 2026 को चौकी हीरानगर क्षेत्र में सामने आई थी। निर्माणाधीन भवन में गार्ड के साथ मारपीट कर बिजली के कॉपर वायर एवं CCTV कैमरे के एडॉप्टर को जबरन लूटकर ले जाया गया था।
इस संबंध में वादी डॉ. अरुण जोशी, वर्तमान निवासी चिकित्सक आवास, एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा FIR संख्या 384/2026, धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 संजीत राठौर को सौंपी गई।
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए।
CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आदेश कुमार पुत्र प्रेम पाल, निवासी राजपुरा वार्ड नं0 13, मुन्नी कश्यप के नीचे वाली गली, थाना हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष।
2. विकास कश्यप पुत्र प्रेम पाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष।
3. शिवम कश्यप पुत्र हेमराज कश्यप, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष।
4. कमल घोष उर्फ बिल्लू सांडा पुत्र सपन घोष, निवासी राजपुरा शिवमन्दिर के नीचे वार्ड नं0 13, थाना हल्द्वानी, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से पॉलीकैब कंपनी के कॉपर वायर के 02 डिब्बे (4 MM एवं 2.5 MM) और करीब 06 किलोग्राम जली हुई कॉपर वायर बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 संजीत राठौर, प्रभारी चौकी हीरानगर, हे0कानि0 मनोज कुमार और कानि0 ललित नाथ शामिल रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







