गौला बैराज में कूदा बुजुर्ग, जल पुलिस बनी जीवनरक्षक

SHARE:

थाना काठगोदाम जल पुलिस की तत्परता से बची एक जान, गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग का सकुशल रेस्क्यू

काठगोदाम
आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना काठगोदाम जल पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गौला बैराज में छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गड़िया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से बुजुर्ग को पानी से सुरक्षित बाहर निकालकर सफल रेस्क्यू किया गया।
पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय, पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग 80 वर्ष, निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा, काठगोदाम बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए परिजनों को मोबाइल के माध्यम से तत्काल सूचना दी गई।
सूचना पाकर उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका चिकित्सकीय उपचार चल रहा है।
जल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *