नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काठगोदाम में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.90 ग्राम अवैध ड्रग बरामद

SHARE:

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काठगोदाम में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 3.90 ग्राम अवैध ड्रग बरामद

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना काठगोदाम पुलिस टीम सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 06 अप्रैल 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.90 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी हर्षित मेहता, पुत्र नारायण सिंह, निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार (थाना काठगोदाम) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना काठगोदाम में FIR संख्या 44/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर ड्रग तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक कुमकुम धनिक
हेड कांस्टेबल दीपक कुंवर (चौकी खेड़ा)
कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह (चौकी खेड़ा)

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *