“ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों में हड़कंप, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

“ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों में हड़कंप, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने 4 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 1 वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया, 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 60 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 126 वाहनों के खिलाफ चालान/कार्रवाई की गई, जिनमें 30 वाहन सीज किए गए और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 286 होटल, ढाबों, पब और बार की सघन चेकिंग भी की गई। पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *