
ऑपरेशन प्रहार: अल्मोड़ा में नशा तस्करों पर पुलिस का कहर, 488 ग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे पर कड़ा प्रहार, 488 ग्राम चरस के साथ 3 गिरफ्तार
अल्मोड़ा में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 488 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 25.04.2026 को हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में, योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान कार संख्या UK02 5247 से चरस बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध FIR संख्या 40/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
हिमांशु बोरा (21) – निवासी कार रोड, लालकुआं, जिला नैनीताल
सुमित सिंह दानू (18) – निवासी इंद्रानगर-01, बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल
साहिल टम्टा (19) – निवासी लोभ, जिला बागेश्वर
बरामदगी: 488 ग्राम अवैध चरस
अनुमानित कीमत: ₹97,600
कार्रवाई करने वाली टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश बोरा (कोतवाली अल्मोड़ा)
हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा (कोतवाली अल्मोड़ा)
हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह (एसओजी अल्मोड़ा)
कांस्टेबल इरशाद उल्ला (एसओजी अल्मोड़ा)
कांस्टेबल राकेश खेतवाल (एसओजी अल्मोड़ा)
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







