SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: भीमताल धर्मांतरण मामले में फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार

SHARE:

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन: भीमताल धर्मांतरण मामले में फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में बहुचर्चित भीमताल धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्यवाही डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशों पर की गई, जिसमें धर्मांतरण जैसे गंभीर अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई।
मामले में थाना मल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026 अंतर्गत उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की धारा 115, 319, 69 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क किया। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से पहले विश्वास बनाया और फिर विवाह का झांसा देकर आर्थिक व मानसिक शोषण के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल द्वारा SIT, SOG एवं भीमताल पुलिस की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। हाईकोर्ट से कोई राहत न मिलने के बाद लगातार दबिश के परिणामस्वरूप आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में धर्मांतरण जैसे अवैध कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *