धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस: SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती, नाबालिग शोषण व AI ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए जनपद नैनीताल पुलिस ने एक गंभीर अपराध का खुलासा किया है।
लालकुआँ क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव तथा AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजुनाथ टीसी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कराने व त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पीड़िता की तहरीर के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर संपर्क किया, निजी जानकारी हासिल की और बाद में जबरन छेड़छाड़ करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी दी गई। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी।
कोतवाली लालकुआँ में मु0अ0सं0 69/26 के तहत बीएनएस की धारा 78/79, पोक्सो अधिनियम की धारा 7/8 एवं उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम-2022 की धारा 3(1)/5(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने दिनांक 01 मई 2026 को आरोपी को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद
निवासी – ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर
जनपद – ऊधम सिंह नगर
उम्र – 27 वर्ष
पुलिस टीम
उ0नि0 वन्दना चौहान
उ0नि0 जोगेन्द्र यादव
का0 दिलीप कुमार
का0 कमल बिष्ट
का0 अशोक कम्बोज
का0 जितेन्द्र बिष्ट
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश
जनपद नैनीताल में धर्मांतरण से जुड़े अपराधों पर पूर्ण जीरो टॉलरेंस लागू है। नाबालिगों के शोषण, ब्लैकमेलिंग या धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे अपराधों पर तत्काल, कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







