वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद, प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात प्लान लागू

SHARE:

वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद, प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात प्लान लागू

जनपद नैनीताल में वीकेंड (शनिवार एवं रविवार) के दौरान बढ़ते पर्यटक आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था लागू की गई है।
यह व्यवस्था पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में प्रभावी रूप से लागू की गई है।
नैनीताल पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सड़क पर सक्रिय ड्यूटी में लगाया गया है, जिससे जाम की स्थिति न बने और आमजन व पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं।
नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *