
कैंची धाम–भवाली में वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट: जाम से बचाने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
कैंची धाम–भवाली क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में और एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सुबह से ही सक्रिय है।
क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक की लगातार निगरानी की जा रही है। एसपी नैनीताल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







