नैनीताल में 12 और प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई, 101 स्कूलों को नोटिस; महंगी किताबों और अतिरिक्त फीस पर प्रशासन सख्त

SHARE:

नैनीताल में 12 और प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई, 101 स्कूलों को नोटिस; महंगी किताबों और अतिरिक्त फीस पर प्रशासन सख्त

हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 12 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही जनपद में नोटिस पाने वाले निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।
जांच में सामने आया कि कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें अनिवार्य कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। साथ ही कुछ स्कूल विशेष दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव भी बना रहे थे।
नोटिस प्राप्त करने वाले स्कूलों में सेंट लॉरेंस स्कूल, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस हल्द्वानी, डीएवी स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सहित कई बड़े विद्यालय शामिल हैं। प्रशासन ने सभी स्कूलों को 15 दिनों के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने, एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने और अतिरिक्त शुल्क समायोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निलंबन और निरस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *