
“फिट पुलिस – स्वस्थ पुलिस” अभियान: कालाढूंगी पुलिस ने कराया विशेष योग सत्र, तनाव मुक्त रहने का दिया संदेश
नैनीताल जनपद में पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से “फिट पुलिस – स्वस्थ पुलिस” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस द्वारा विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
दिनांक 10 मई 2026 को कोतवाली कालाढूंगी परिसर में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में योगाचार्य दीपक सैनी ने पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन एवं व्यायाम कराए। इस दौरान तनाव, स्ट्रेस और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति, शारीरिक स्फूर्ति और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। इससे पुलिस कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, सकारात्मकता और बेहतर एकाग्रता के साथ कर सकते हैं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस विभाग को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि स्वस्थ पुलिस बल के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा सुनिश्चित की जा सके।
कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस कर्मियों की फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के योग एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







