
भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेंट्रो कार से 160 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
भीमताल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” एवं “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सिटी नैनीताल एवं क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गश्त व संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान सलड़ी-जमरानी क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया,पुलिस ने अभियुक्त मुकेश चन्द्र पलड़िया पुत्र हरीश चन्द्र पलड़िया, निवासी ग्राम भौंरसा, पोस्ट अमृतपुर, थाना भीमताल, जिला नैनीताल को वाहन संख्या UK04L-4654 (सेंट्रो कार) सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 160 टेट्रा पैक किन्नू देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 20/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
SI महेंद्र राज सिंह
का० ललित आगरी
का० वीरेन्द्र गोले
का० प्रकाश चन्द्र
का० शैलेन्द्र कुमार
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







