
गोरापड़ाव–तीनपानी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता
NHAI को पत्र लिखकर मांगे त्वरित सुरक्षा इंतजाम, शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव से तीनपानी हल्दुचौड़ लालकुआं तक लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र भेजकर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
सांसद अजय भट्ट ने पत्र में उल्लेख किया कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है, जहां स्थानीय नागरिकों, स्कूली वाहनों और भारी वाहनों की दिन-रात आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क पर पर्याप्त ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव बना हुआ है, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और आमजन में भय का माहौल है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों से इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। सांसद ने एनएचएआई से शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य कराने की मांग की है।
पत्र में सांसद ने विशेष रूप से निम्न सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने पर जोर दिया है—
🚧 संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड
🚦 स्पीड कंट्रोल सिस्टम
🛑 स्पीड ब्रेकर व रंबल स्ट्रिप
💡 हाई मास्ट लाइट
🧱 डिवाइडर
🚸 जेब्रा क्रॉसिंग
🚔 ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था
सांसद अजय भट्ट ने एनएचएआई अधिकारियों से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने को कहा है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







