ऑपरेशन “लगाम” : नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, रैश ड्राइविंग और रॉन्ग साइड चलाने वालों पर ताबड़तोड़ चालान

SHARE:

ऑपरेशन “लगाम” : नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, रैश ड्राइविंग और रॉन्ग साइड चलाने वालों पर ताबड़तोड़ चालान

नैनीताल। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस, यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया।
दिनांक 17 मई 2026 से शुरू हुए अभियान के दौरान रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीड और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
रैश ड्राइविंग पर कार्रवाई
53 वाहन चालकों के चालान
10 वाहन सीज
01 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
₹17,000 संयोजन शुल्क वसूला गया
ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई
04 चालान
02 वाहन सीज
₹2,000 संयोजन शुल्क
रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
12 चालान
01 वाहन सीज
01 डीएल निलंबन
₹6,000 संयोजन शुल्क
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई