बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट: शांति, सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी पर पीस कमेटी बैठक में बड़ा फैसला

SHARE:

बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट: शांति, सुरक्षा और सोशल मीडिया निगरानी पर पीस कमेटी बैठक में बड़ा फैसला

हल्द्वानी/नैनीताल, 26 मई 2026 — आगामी बकरीद ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी बैठकों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आयोजित इन बैठकों में पुलिस, प्रशासन, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
थाना मल्लीताल, भवाली, लालकुआं, बनभूलपुरा, हल्द्वानी, काठगोदाम एवं मुखानी क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने कानून व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी ने साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, कुर्बानी स्थलों के प्रबंधन और अवशेषों के उचित निस्तारण को लेकर जरूरी निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा चिन्हित 12 स्थानों पर ही कुर्बानी किए जाने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या कुर्बानी के वीडियो-फोटो शेयर न करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए बकरीद को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई