बकरीद पर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट: SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च और PAC-QRT तैनात

SHARE:

बकरीद पर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट: SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, चप्पे-चप्पे पर फ्लैग मार्च और PAC-QRT तैनात

जनपद नैनीताल में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में PAC, QRT और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
नैनीताल पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और अराजक तत्वों में भय पैदा करना है।
इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर हाई-टेक निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई