सड़क नहीं, सिर्फ मस्जिद और ईदगाहों में हुई नमाज — नैनीताल में बकरीद पर दिखा अनुशासन और सौहार्द

SHARE:

सड़क नहीं, सिर्फ मस्जिद और ईदगाहों में हुई नमाज — नैनीताल में बकरीद पर दिखा अनुशासन और सौहार्द

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील का नैनीताल जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बकरीद पर्व के अवसर पर जिलेभर में मुस्लिम समुदाय ने सड़कों के बजाय मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर नमाज अदा कर सौहार्द और अनुशासन की मिसाल पेश की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने स्थानीय धर्मगुरुओं, पीस कमेटी और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा। इसी समन्वय का परिणाम रहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा, रामनगर, नैनीताल समेत पूरे जिले में नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर ही अदा की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में कई स्थानों पर सड़क पर नमाज अदा की जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासन और समाज के सहयोग से नई मिसाल कायम हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

नैनीताल पुलिस की प्रभावी व्यवस्था और जनता के सहयोग से बकरीद पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई