टूटते रिश्तों को जोड़ने और महिलाओं को न्याय दिलाने की पहल, महिला ऐच्छिक ब्यूरो में 14 मामलों पर हुई सुनवाई

SHARE:

टूटते रिश्तों को जोड़ने और महिलाओं को न्याय दिलाने की पहल, महिला ऐच्छिक ब्यूरो में 14 मामलों पर हुई सुनवाई

हल्द्वानी, 30 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कुल 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई।
काउंसलिंग सत्र में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. रश्मि पंत, डॉ. प्रभा पंत एवं अधिवक्ता राम सिंह बसेड़ा उपस्थित रहे। महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी की प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता कुंवर द्वारा सभी मामलों को ब्यूरो के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया और पारिवारिक विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद 8 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश, 3 मामलों में आपसी समझौता तथा 3 मामलों को अग्रिम आदेश के लिए न्यायालय भेजा गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। नैनीताल पुलिस पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई