हल्द्वानी के तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान में भीषण आग, 2 करोड़ तक के नुकसान की आशंका, फायर सर्विस ने टाला बड़ा हादसा

SHARE:

हल्द्वानी के तिकोनिया में अंग्रेजी शराब की दुकान में भीषण आग, 2 करोड़ तक के नुकसान की आशंका, फायर सर्विस ने टाला बड़ा हादसा

हल्द्वानी, 2 जून 2026। तिकोनिया चौराहे के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, लालकुआं निवासी एवं ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय अनुज सिंह दानु ने दोपहर करीब 1:50 बजे फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने देखा कि दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। शटर खोलकर अग्निशमन कार्य शुरू किया गया।
आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। अग्निशमन के दौरान फायर कर्मियों ने 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया, जिससे बड़ा विस्फोट और गंभीर हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आंकलन लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई