हल्द्वानी में 2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा: KFC के पास स्कूटी की डिग्गी तोड़ने वाला यूपी का शातिर अपराधी गिरफ्तार

SHARE:

हल्द्वानी में 2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा: KFC के पास स्कूटी की डिग्गी तोड़ने वाला यूपी का शातिर अपराधी गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, लूट और चोरी सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस ने यह सफलता हासिल की। 20 मई 2026 को केएफसी के पास खड़ी स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी किए गए थे। मामले में दीपक शर्मा निवासी गोलापार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अमर सिंह (48 वर्ष), निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 20,230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी राजेश कुमार के साथ बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों की रेकी करता था। दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित का पीछा कर स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी किए थे। पुलिस फरार आरोपी राजेश कुमार की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, चोरी और गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई