नैनीताल में 13 जून को होगा SIR-2026 का महाअभियान, निर्वाचन अधिकारियों की अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई

SHARE:

 

नैनीताल में 13 जून को होगा SIR-2026 का महाअभियान, निर्वाचन अधिकारियों की अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को 13 जून 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र के अनुसार संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में यह बैठक 13 जून 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक का आयोजन सर्किट हाउस, काठगोदाम (हल्द्वानी) में किया जाएगा।
बैठक में जनपद नैनीताल के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यों, गणना प्रपत्र वितरण की प्रगति तथा मतदाता सूची अद्यतन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं के लिए मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई