UKSSSC परीक्षा में सुरक्षा का सख्त पहरा, सुबह से केंद्रों पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

SHARE:

UKSSSC परीक्षा में सुरक्षा का सख्त पहरा, सुबह से केंद्रों पर मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को जनपद नैनीताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा।
अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले उनकी सघन जांच की गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चिप एवं अन्य संदिग्ध उपकरणों की विशेष जांच की गई।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग या अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए।
जनपद पुलिस ने अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई