नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में भव्य भंडारा, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हल्द्वानी, 15 जून 2026। नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड एवं सवर्ण शक्ति संगठन, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में कुसमखेड़ा चौराहा, हल्द्वानी में द्वितीय वार्षिक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस अन्न-सेवा महोत्सव में 5000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी, सब्जी एवं ठंडे शर्बत की विशेष व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और सेवा भावना से सराबोर रहा। भजन-कीर्तन और बाबा नीम करौली के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। स्वयंसेवकों और दानदाताओं ने पूरे समर्पण भाव से श्रद्धालुओं की सेवा की।
आयोजकों ने कहा कि बाबा नीम करौली की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव, एकता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि “सेवा ही धर्म और एकता ही बल” के मूल मंत्र को आत्मसात कर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक भुवन भट्ट, तरूण वानखेड़े, प्रताप जोशी, संजय त्यागी, तेज सिंह कार्की, सुरेंद्र नरोला, संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी, प्रभा खनका, अनिता जोशी, कंचन रौतेला, बबिता जोशी, मंजू भट्ट, तरनजीत कौर, बबिता हलदार, संजय बौरा, अंकित बिष्ट, दिनेश तिवाड़ी, राजेंद्र शर्मा, विनोद जोशी, जितेन्द्र कपिल, पप्पू पाल, शंकर दत्त पोखरिया सहित अनेक पदाधिकारियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, सेवा करने वाले भक्तों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







