शराब के नशे में बवाल पड़ा भारी: हल्दूचौड़ में 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बिगड़ती स्थिति पर कसा शिकंजा

SHARE:

शराब के नशे में बवाल पड़ा भारी: हल्दूचौड़ में 5 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बिगड़ती स्थिति पर कसा शिकंजा

हल्दूचौड़ (नैनीताल): जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास का है, जहां दो पक्षों के बीच शराब के नशे में विवाद और मारपीट की सूचना डायल 112 पर प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्र थी और दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार उग्र होते गए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई