सांसद अजय भट्ट की पहल रंग लाई, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की बड़ी सौगात

SHARE:

सांसद अजय भट्ट की पहल रंग लाई, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की बड़ी सौगात

हल्द्वानी, 22 जून 2026। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। शासन ने विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
राज्य योजना के अंतर्गत देवला मल्ला से किलोमीटर 2 तक सड़क के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के साथ-साथ सुखी नदी पर कॉजवे निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से विजयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।
सांसद अजय भट्ट ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने की मांग कर रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद अब इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है।
उन्होंने कहा कि सड़क और कॉजवे निर्माण से बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों में कमी आएगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई