SIR अभियान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, संतोषजनक कार्य न करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

SHARE:

SIR अभियान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, संतोषजनक कार्य न करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की तैयारियों को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड प्रकाश चन्द्र दुमका ने नगर निगम सभागार हल्द्वानी में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि SIR अभियान में लेटलतीफी या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद नैनीताल में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति मात्र 48.5 प्रतिशत होने पर असंतोष व्यक्त किया और सभी अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाए।
कम प्रगति वाले बूथों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एईआरओ को सुबह 7 बजे से फील्ड निरीक्षण करने, बीएलओ की उपस्थिति और लोकेशन की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि कम प्रगति वाले बूथों की तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और सभी अधिकारियों को SIR अभियान को प्राथमिकता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई