हल्द्वानी में जूता दुकान में भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

SHARE:

हल्द्वानी में जूता दुकान में भीषण आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी। शहर के व्यस्त मीरा मार्ग क्षेत्र में स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
दुकान स्वामी सुमेर सिद्दीकी की दुकान में रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आकर जल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जबकि नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।
फायर सर्विस की मुस्तैदी के चलते आग को आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन और फायर विभाग की टीम मामले की विस्तृत पड़ताल में जुटी है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई