हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: 3 दिन में 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी, 7 अगस्त 2026। हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग ने 4 से 6 अगस्त 2026 तक ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड एवं अनाधिकृत लाइट लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तीन दिनों तक चले इस अभियान में कुल 967 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 113 वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे 111, अनाधिकृत लाइट वाले 163, वाहन अल्टरेशन के 20 और हूटर लगाने वाले 4 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर 65, परमिट उल्लंघन में 40, इंश्योरेंस नहीं होने पर 88, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 69, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी मामलों में 132, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 47, बिना हेलमेट 286, यात्री वाहनों में ओवरलोड 28, भारवाहनों में ओवरलोड 49 तथा अन्य मामलों में 512 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
यह विशेष अभियान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उपसंभागों में संचालित किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................


