नैनीताल में फिर बदला मौसम, बादलों ने डाला डेरा; 4 मोटर मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

SHARE:

नैनीताल में फिर बदला मौसम, बादलों ने डाला डेरा; 4 मोटर मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

नैनीताल। जिले में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों में नैनीताल तहसील क्षेत्र में 1.0 मिमी तथा घोड़ाखाल क्षेत्र में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक जिले में औसत वर्षा 0.8 मिमी दर्ज हुई, जबकि 1 जून 2026 से अब तक कुल 551.08 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
वहीं बारिश के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट में चार मोटर मार्गों के बंद होने की जानकारी दी गई है। इनमें डोलीगांव–धेनना मोटर मार्ग, स्यूड़ा–कोटना–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग, छीड़ाखान–अध्योरा–अमगढ़ मोटर मार्ग तथा डोलकोट–पंगकटरा–खलाड़ मोटर मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई की जा रही है और 9 अगस्त 2026 को मार्ग खुलने की संभावित तिथि दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में गौला बैराज, कोसी बैराज और नंधौर नदी के जलस्तर/डिस्चार्ज की भी जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन ने मौसम एवं नदी-नालों की स्थिति को देखते हुए निगरानी बनाए रखी है।
रिपोर्ट के अनुसार जिले में जनहानि, पशुहानि या पूर्ण भवन क्षति की सूचना नहीं है, हालांकि आंशिक भवन क्षति और आंगन की दीवारों से संबंधित नुकसान दर्ज किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने तथा परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई