नैनीताल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से हड़कंप: 15 मुकदमों वाला चंदन सागर जंगल में घिरा, पैर में लगी गोली
नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच उस समय जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, जब दबिश के दौरान 15 मुकदमों में वांछित चंदन सागर जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी।
फायरिंग में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेर लिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार चंदन सागर पर 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
SSP नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................


