
खेल महाकुंभ 2026: लालकुआं विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन
हल्दूचौड़/लालकुआं। खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
अंडर-14 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दिखाया दमखम
खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़ में वॉलीबॉल, कबड्डी और पिट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
वहीं पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, गौलापार में एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
खो-खो — अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम: कुंवरपुर
द्वितीय: हरिपुर बच्ची
कबड्डी — बालिका वर्ग
प्रथम: कुंवरपुर/हरिपुर बच्ची
द्वितीय: कुंवरपुर/हरिपुर बच्ची
वॉलीबॉल — बालक वर्ग
प्रथम: हरिपुर बच्ची-I
द्वितीय: हरिपुर बच्ची
वॉलीबॉल — बालिका वर्ग
प्रथम: हरिपुर बच्ची
द्वितीय: हरिपुर बच्ची
पिट्टू — बालक वर्ग
प्रथम: हरिपुर बच्ची
द्वितीय: किशनपुर
पिट्टू — बालिका वर्ग
प्रथम: बिन्दुखत्ता
द्वितीय: बिन्दुखोझा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण संपर्क प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी श्री गणेश सिंह मामड़ा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री विशाल, व्यायाम प्रशिक्षक श्री हरीश सिंह नेगी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी (हल्द्वानी) श्री प्रदीप पंत, नगर पंचायत हल्दूचौड़ अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह लौटनी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री विरेन्द्र मेहरा, प्रधानाचार्य रा.इ.का. हल्दूचौड़, व्यायाम शिक्षक श्री जोगेन्द्र खाती, खेल प्रशिक्षक रामगढ़ श्री दीपक पाण्डे, ब्लॉक कमाण्डर श्री दिवाकर रावत सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता: क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.र.द. अधिकारी, विकास खण्ड रामगढ़, नैनीताल।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







